'कृत्रिम होशियारी'(Artificial Intelligence) का इस्तेमाल .....

  तकनीक सभी के जीवन को आरामदेह  बना रही है।  इस दौड़ में 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' तकनिक अहम रोल निभा रही हैं।निम्नलिखित क्षेत्रों में AI का इस्तेमाल किया जा रहा है।

1. व्यवसाय का विपणन(Marketing a Business): AI ब्रांडों और व्यवसायों में निर्मित उत्पाद के विपणन मदद करता है, सही उपभोक्ताओं तक उत्पाद पहुंचाने में भी मदद करता है।

2. विनिर्माण(Manufacturing): विनिर्माण में रोबोट का उपयोग किया जा रहा है। उनकी दक्षता के कारण असेंबली लाइन प्रक्रियाएं सुलभ और गतिदायक बनाता है।

3. ई कामर्स(eCommerce): ई कामर्स में एआई भविष्यवाणी कर सकता है। वक्त पर सिफारिशें प्रदान करने के लिए मदद करता हैं, व्यवहार पैटर्न उपयोगकर्ताओं के लिए सुलभ बनाता है।

4. स्वास्थ्य देखभाल(हैल्थ केयर): AI स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ा रहा है। डॉक्टरों के लिए सहायता प्रदान करता है। इस क्षेत्र में बड़ा उदाहरण हैं, Molly।

5. रिटेल सेक्टर(Retail Sector): रिटेल स्टोर्स पर भुगतान एआई के माध्यम से होने लगे हैं, ऑनलाइन व्यवसाय में सबसे बड़ा नाम 'अमेजन' जैसी कंपनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके भुगतान का रास्ता आसान बनाया जा रहा है।
                               
6. सेल्फ ड्राइविंग कार: निकट भविष्य में सेल्फ ड्राइविंग कार रास्ते पर दौड़ती हुई दिखाई देगी। AI की मदद से इस क्षेत्र में हमें वृद्धि देखने को मिलेगी।

टिप्पणियाँ