9 साल का 'रियान काजी' बना 'अरबपती यूट्युबर'....
नौ साल की उम्र क्या होती हैं ? कोई भी जवाब देगा खेलने कूदने की, स्कूल जाने की, दंगा मस्ती करने की, खिलौनों के साथ खेलने की... कुछ ऐसे ही जवाब आएंगे। और यह शत प्रतिशत सही भी है। इन्हीं खिलौनों को अपना सबसे बेस्ट फ्रेंड बनाकर एक नन्हे ने कर दिया है कमाल और बन गया हैं मालामाल।
टेक्सास,अमेरिका निवासी, शियों काजी और लोएन काजी की संतान 'रियान काजी', उम्र मात्र 9 साल ने यह कारनामा कर दिखाया है, कोरोना काल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर बन के। वैसे लाखों लोगों ने यूट्यूब को अपनी कमाई का जरिया बनाया है। पर इतनी छोटी सी उम्र में रियान जो करिश्मा कर दिखाया है, जिससे दुनिया भौचक्का रह गई है।
जी, हां ये बच्चा करोड़पति नहीं अरबपति बन चुका है। रेयान ने साल 2020 में 30 मिलियन डॉलर यानी 2 अरब रूपए से अधिक की कमाई सिर्फ यूट्यूब के माध्यम से की है। रेयान एक खिलौना रिव्यूअर है, जो अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस को एंटरटेन करने के लिए बच्चों के खिलौने का रिव्यू करता है। इसमें खिलौनों की खूबियां,वर्णन और बहुत सारी जानकारियां जुड़ी होती हैं।
रेयान के वीडियोज के दर्शकों को संख्या मिलियंस में हैं। इन वीडियोज को फैंस का बेहद प्यार मिला है। फैंस के मिले प्यार से ही उनके दिन पर दिन फॉलोअर्स बढ़ते गए। वहीं रेयान के इस टेलेंट की डिमांड करोना काल में ज्यादा बढ़ गई।
फिलहाल रियान के 9 यूट्यूब चैनल हैं। हालांकि सबसे पसंदीदा चैनल 'रेयान्स वर्ल्ड' ही है, जिसके 41.7 मिलियन सब्सक्राइबर और 12.2 बिलियन व्यूज हैं। काजी के 'Huge Eggs Surprise Toys Challenge' वीडियो को 2 बिलियन से अधिक बार दर्शकों ने देखा है।
रेयान का ये यूट्यूब चैनल करीब 4 साल पुराना है। इस चैनल पर वो ज्यादातर खिलौनों की अनबॉक्सिंग और गेल खेलने के लिए वीडियोज अपलोड करते हैं। हाल ही में रियान ने निकलोडियन के साथ एक टीवी सीरीज भी साइन की है, जिसके लिए उन्हें कई मिलियन डॉलर्स की रकम मिली है। रायन तीन साल की उम्र से खिलौनों का रिव्यू कर रहे हैं और पिछले पांच साल में उन्होंने इतना पैसा कमाया है कि अब उनकी अपनी कंपनी भी शुरू हो चुकी है। लगातार तीन साल से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले यूट्यूबर बने हुए हैं। इस वजह से रियान की फ़ैमिली गौरवान्वित महसूस कर रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें